Sat. Jul 27th, 2024

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गाेदियाल ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस्तीफा दे दिया। गोदियाल उत्तराखंड में कांग्रेस के सबसे कम कार्यकाल वाले अध्यक्ष रहे। 22 जुलाई 2021 को कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें उत्तराखंड की कप्तानी सौंपी थी।

विधानसभा चुनावों की समीक्षा के बाद आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में करारी हार की समीक्षा के बाद मंगलवार को हाईकमान ने सभी अध्यक्षों से इस्तीफे मांग लिए।हाईकमान का इशारा होते ही गोदियाल ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया। गोदियाल ने कहा कि विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

बकौल गोदियाल, मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था पर हाईकमान के आदेश की प्रतिक्षा पर रुका था। आज दिल्ली पंहुच कर जैसे ही यह अवगत हुआ कि अन्य वह सभी राज्यों के जबावदेह पदाधिकारी, जहां चुनावों में आशातीत सफलता नहीं मिली, अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं, मैंने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर संघर्ष करता रहूंगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *