Sat. May 23rd, 2026

गर्मी से बचने के लिए मौत की छलांग, बुझ चुके कई घरों के चिराग, फिर भी नहीं रुक रहा जीवन से खिलवाड़

रुड़की: भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए युवा पुल से मौत की छलांग लगा रहे हैं। गंगनहर में नहाने गए कई युवा अब तक हादसों का शिकार हो चुके हैं। बावजूद इसके न तो प्रशासन सख्त नजर आ रहा है और न ही युवाओं के बीच जोखिम कम हो रहा है

कलियर से रुड़की गंगनहर का क्षेत्र इन दिनों डेथ प्वाइंट बनता जा रहा हैं। तपती दोपहर में कई युवक पुलों की ऊंची रेलिंग पर चढ़कर गंगनहर में छलांग लगा रहे हैं। तेज बहाव और गहराई को नजरअंदाज कर स्टंट के अंदाज में लगाई जा रही ये छलांगें बड़े हादसे का कारण बन रही हैं।

स्थिति यह है कि कई युवक एक-दूसरे को देखकर और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं। कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा है तो कोई दोस्तों की तालियों के बीच ऊंचे पुल से पानी में कूद रहा है। कई बार पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा न लग पाने से युवक डूबने लगते हैं। लोगों का कहना है कि हर साल गर्मियों में ऐसे हादसे सामने आते हैं। कई परिवार अपने बच्चों को खो चुके हैं। इसके बावजूद युवाओं में डर दिखाई नहीं देता।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *