Sat. Jun 13th, 2026

तिरंगे की शपथ के साथ फर्ज का सफर हुआ शुरू

देहरादून : आंखों में चमक और सीने में जज्बा। और तिरंगे की शपथ के साथ फर्ज का सफर शुरू हुआ। आईएमए देहरादून की परेड में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम दिखा। आईएमए से निकले 515 युवा अफसरों ने देश सेवा की शपथ ली।


देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को तिरंगे की शान के साथ कदमताल करते 515 युवा कैडेट जब ‘अंतिम पग’ पार कर भारतीय सेना और मित्र देशों की सेनाओं का हिस्सा बने, तो यहां मौजूद हर आंख गर्व से चमक उठी। यह वह पल था, जब देश को अपने नए रणबांकुरे मिले।

158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि रहीं। सुबह 6:40 बजे शुरू हुई परेड में अनुशासन, दृढ़ संकल्प और सैन्य गौरव का ऐसा प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने हर किसी के भीतर देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया। कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते कैडेट ने संदेश दिया कि देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए वे हर चुनौती का सामना करने को तैयार हैं।

सबसे गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब कैडेट्स ने अंतिम पग’ पार किया। वर्षों की कठिन ट्रेनिंग, पसीना, संघर्ष और सपनों की यात्रा उस एक कदम के साथ पूरी हुई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *