मोरी: विकासखंड के सालरा ग्राम पंचायत के बदांऊ गांव में कोठार की छत की टिन उड़ गई, जिसकी चपेट में आने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी उपचार के लिए पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों महिलाओं के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
दोपहर बाद मोरी क्षेत्र में चली तेज आंधी-तूफान के कारण सालरा ग्राम पंचायत के बदांऊ गांव में एक अन्न भंडारण के कोठार की टिन उड़ गई। इसी दौरान पास खड़ी दो महिलाएं उसकी चपेट में आने से गंभीर घायल हो गई।