भूस्खलन से सोनप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे फिर बंद, दो स्थानों पर मलबा और बोल्डर आने से यातायात ठप
रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के बीच शुक्रवार सुबह सोनप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो स्थानों पर भूस्खलन और बोल्डर आने से मार्ग बंद हो गया है। इससे केदारनाथ यात्रा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। वहीं एक अन्य क्षतिग्रस्त स्थल पर सावधानी के साथ यातायात संचालित कराया जा रहा है।
खतरे के निशान से ऊपर बह रही अलकनंदा और मंदाकिनी
रुद्रप्रयाग जिले में लगातार जारी बारिश के चलते अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार शुक्रवार सुबह अलकनंदा का जलस्तर 627.50 मीटर दर्ज किया गया, जबकि इसका खतरे का निशान 627.00 मीटर है। वहीं मंदाकिनी का जलस्तर 626.50 मीटर पहुंच गया है, जबकि इसका खतरे का निशान 626.00 मीटर निर्धारित है।