Sat. May 23rd, 2026

मुख्य सचिव ने की उच्चस्तरीय बैठक, चारधाम यात्रा, हीट वेव और मानसून तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

Dehradun: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंनेे चारधाम यात्रा, हीटवेब और मानसून तैयारियों को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा।

आपदा नियंत्रण कक्ष में हुुई बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि मानसून को देखते हुए सभी होल्डिंग एरिया अभी से सक्रिय किए जाएं और वहां भोजन, पानी, शौचालय समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें। भारी बारिश या भूस्खलन जैसी आपात स्थिति के लिए पहले से निकासी योजना तैयार रखने के भी निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर जरूरत पड़ने पर रात्रिकालीन दर्शन व्यवस्था भी संचालित की जा सकती है। साथ ही यात्रा पर आने वाले बुजुर्गों, छोटे बच्चों और बीमार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष ध्यान देने और जागरूकता बढ़ाने को कहा गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *