Sun. May 31st, 2026

आईटीबीपी को मिले 133 नए युवा अधिकारी

मसूरी: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को आज 133 नए युवा अधिकारी मिल गए हैं। रविवार को मसूरी में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। कठोर व चुनौतीपूर्ण प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद 132 सहायक सेनानी (असिस्टेंट कमांडेंट) तथा एक महिला उप-सेनानी (विशेषज्ञ चिकित्सक) आधिकारिक रूप से आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हुए। मुख्य अतिथि मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत ने परेड की सलामी ली। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को सम्मान दिया।

समारोह में आईटीबीपी के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, बल के वरिष्ठ अधिकारी, सेवानिवृत्त अधिकारी, स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि, प्रशिक्षु अधिकारियों के अभिभावक, अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

परेड का शुभारंभ महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के स्वागत और अभिनंदन के साथ किया। इसके बाद प्रशिक्षु अधिकारियों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *