Dehradun: भाजपा ने राष्ट्रगीत वंदेमातरम के गायन को लेकर कांग्रेस के निर्णय की कठोर शब्दों में निंदा की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसे 1947 की देश बंटवारा करने वाली सोच से प्रेरित बताया। उन्होंने कांग्रेस के इस कदम को देशविरोधी और संविधान विरोधी करार दिया।
भट्ट ने 1937 के कांग्रेस प्रस्ताव को देश विभाजन का कारण बताया। उन्होंने इसे तुष्टिकरण की सोच बताया, जिसने अल्पसंख्यक वोटों के लालच में वंदेमातरम के अधूरे स्वरूप को स्वीकारा। भाजपा ने राहुल कांग्रेस पर राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम संशोधन अधिनियम, 2026 का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। राष्ट्रीय गीत के संपूर्ण गायन से बचना और बाधा डालना कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है। जिसे कांग्रेस नकार रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि एक वर्ग विशेष के वोटों की खातिर कांग्रेस, देश विभाजन की हद तक जाने के लिए तैयार है। उनका यह निर्णय और सोच बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं राष्ट्रविरोधी है, जिसे किसी भी कीमत पर भाजपा जनसहयोग से सफल नहीं होने देगी। कहा, कांग्रेस बेशक वंदेमातरम नहीं गाने के लिए जान देने का झूठा दावा कर रही हो, लेकिन देशवासी वंदेमातरम गाते हुए राष्ट्रहित में जान देते आए हैं और आगे भी देते रहेंगे।