गढ़वाल वन प्रभाग के दमदेवल रेंज में मादा गुलदार की मौत
रीठाखाल: गढ़वाल वन प्रभाग के दमदेवल रेंज के अंतर्गत रीठाखाल संगलाकोटी मार्ग पर पुराने पशु चिकित्सालय भवन के पास बुधवार को एक गुलदार मृत अवस्था में मिला है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। वन विभाग ने उसे कब्जे में लेकर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई शुरू की।
रेंज अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम गुलदार को रेस्क्यू कर दमदेवल रेंज मुख्यालय पर लाई है। जहां मेडिकल टीम द्वारा उसका पोस्टमार्टम किया गया।
