Tue. May 26th, 2026

धाम में कल से लगेगा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार

बदरीनाथ : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का कल बुधवार से बदरीनाथ धाम में पांच दिवसीय दिव्य दरबार आयोजित होगा। कथा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा का आयोजन 27 से 31 मई तक अराइवल प्लाजा परिसर में किया जाएगा, जहां प्रतिदिन अपराह्न दो बजे से धीरेंद्र शास्त्री श्रद्धालुओं को हनुमान कथा का श्रवण कराएंगे।

कथा आयोजन समिति से जुड़े जयदीप मेहता ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कथा का शुभारंभ दिव्य जल कलश यात्रा के साथ होगा। आयोजन के दौरान हनुमान कथा के साथ भजन संध्या और सनातन जागरण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम में धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार भी लगेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

आयोजन को लेकर देश के विभिन्न राज्यों से भक्तों और संतों का बदरीनाथ धाम पहुंचना शुरू हो गया है। होटल, धर्मशालाओं और अन्य ठहराव स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। कथा आयोजन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा और दिव्य दरबार से बदरीनाथ धाम का धार्मिक वातावरण और अधिक भक्तिमय हो जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *