Tue. Jun 30th, 2026

प्रदेश में बिजली का बिल जुलाई में फिर आएगा महंगा, एफपीपीसीए की नई दरें कर दी गई जारी

Dehradun: प्रदेश में बिजली का बिल जुलाई में फिर महंगा आएगा। यूपीसीएल ने जुलाई के लिए ईंधन और बिजली खरीद लागत समायोजन (एफपीपीसीए) की नई दरें जारी कर दी हैं। गर्मियों के सीजन में यूपीसीएल को बाजार से महंगी बिजली मिल रही है, जिस कारण एफपीपीसीए की दरें लगातार कई माह से बढ़ी हुई आ रही हैं।

यूपीसीएल के मुख्य अभियंता व्यावसायिक एनएस बिष्ट की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, एफपीपीसीए की नई दरें जारी कर दी गई हैं जो जुलाई के बिल में वसूल की जाएंगी। आपको बता दें कि मई और जून के बिल में भी एफपीपीसीए दरों के हिसाब से बिजली बिल अधिक आया था।

किसकी बिजली कितनी हुई महंगी

 

उपभोक्ता श्रेणी बढ़ोतरी (प्रति यूनिट)
बीपीएल 05 पैसे
घरेलू 12 से 13 पैसे
अघरेल 18 से 19 पैसे
गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी 18 पैसे
प्राइवेट ट्यूबवेल 06 पैसे
कृषि गतिविधियां 08 से 09 पैसे
एलटी इंडस्ट्री 16 से 17 पैसे
एचटी इंडस्ट्री 17 पैसे
मिश्रित लोड 17 पैसे
रेलवे ट्रैक्शन 16 पैसे
ईवी चार्जिंग स्टेशन 16 पैसे
अस्थायी कनेक्शन 20 पैसे

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *