Wed. Sep 2nd, 2026

मोतीचूर रेलवे स्टेशन पर हादसा; चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी

मोतीचूर; मोतीचूर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के दोनों पैर कटकर शरीर से अलग हो गए। गंभीर हालत में उसे हरिद्वार के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान विकास साह (22) पुत्र महेंद्र साह निवासी दरभंगा, बिहार के रूप में हुई है। स्टेशन अधीक्षक एसके चौधरी ने बताया कि बाड़मेर से ऋषिकेश जाने वाली बाड़मेर एक्सप्रेस सुबह 8:40 बजे मोतीचूर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। करीब 8:50 बजे ट्रेन के रवाना होने के दौरान विकास चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *