सितंबर में होगा खेल महाकुंभ का आयोजन, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर
Dehradun: सितंबर से खेल महाकुंभ 2026-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। एक सितंबर से न्याय पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक आयोजित होने वाली विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे। शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ऑनलाइन बैठक में खेल महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की और सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके बाद एक अक्तूबर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न कराई जाएंगी। प्रतियोगिताओं में अंडर-14 व अंडर-19 आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिताओं में खो-खो, बॉक्सिंग, जूडो, ताइक्वांडो, कराटे, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और शतरंज समेत अनेक खेल शामिल किए गए हैं। बैठक में विधायक उमेश शर्मा, ऋषिकेश नगर निगम के मेयर शंभू पासवान, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडेय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी ने हिस्सा लिया।
