Sun. May 10th, 2026

हरिद्वार जा रही तीर्थयात्रियों की बस सड़क पर पलटी, 27 लोग थे सवार, मची चीख पुकार

बदरीनाथ : बदरीनाथ हाईवे पर चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम मुनिकीरेती थाना अंतर्गत शिवपुरी क्षेत्र में हाईवे पर पलट गई। हादसा शिवपुरी के पास कलथरी डंपिंग प्वाइंट नजदीक हुआ। बस में ड्राइवर-कंडक्टर समेत 25 यात्री, ड्राइवर और कंडक्टर सवार थे। हादसे में सात यात्री घायल हो गए। अन्य सुरक्षित हैं।

पुलिस के अनुसार, बस (UK14PA0605) बदरीनाथ से हरिद्वार जा रही थी। चलते-चलते ड्राइवर की साइड की खिड़की खुल गई। उसे बंद करने के दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में सात लोग  घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से उन्हें राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया।

बस में सवार बाकी यात्रियों को मामूली खरोंचें आईं, सभी सुरक्षित हैं। थाना मुनि की रेती पुलिस मौके पर पहुंच गई है। यातायात सुचारू कराया जा रहा है। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने बस को सड़क से हटवा दिया है

ये हुए घायल

1-सोनम गुप्ता(28) पुत्री ज्ञानचंद।
2-मुन्नी देवी(56) पत्नी ज्ञानचंद
3-चंद्र प्रकाश (62)  गुप्ता पुत्र रामचरण उम्र  वर्ष
4-संजय चौरसिया  ( 59) पुत्र पन्नालाल उम्र वर्ष
5-सीता देवी (38) पत्नी  राम प्रसाद  उम्र वर्ष
6-कुमारी शबनम (32) पत्नी अभिमन्यु उम्र वर्ष
7-मनीष गिरी  (44)
समस्त निवासीगण लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश l।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *