Wed. Oct 14th, 2026

13 नवंबर को दून विवि में होगा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, राज्य के विकास को लेकर होगा मंथन

Dehradun: प्रदेश के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों की सहभागिता के लिए 13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय के नित्यानंद ऑडिटोरियम में प्रवासी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में अलग-अलग सत्रों में राज्य के विकास के मुद्दों पर संवाद किया जाएगा।

बुधवार को सचिवालय में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने सम्मेलन में विभिन्न प्रांतों से प्रवासी उत्तराखंडियों को चिह्नित कर आमंत्रित करने के निर्देश दिए। सम्मेलन का उद्देश्य प्रवासी उत्तराखंडियों से सार्थक संवाद स्थापित कर राज्य के विकास में उनके अनुभवों, सुझावों और योगदान का लाभ लेना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *