Mon. Feb 23rd, 2026

अखिलेश यादव को नहीं मिली मुरादाबाद में प्लेन लैंडिंग की इजाजत, सपा का दावा- अहंकार का जल्द होगा अंत!

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लिए गुरुवार को मुरादाबाद में प्लेन लैंड करने की अनुमति नहीं मिली। इससे नाराज समाजवादी पार्टी ने दावा किया है कि भाजपा के अहंकार का जल्द अंत होगा।

जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव पूर्व विधायक दीप कुमार से मुलाकात करने जा रहे थे लेकिन प्लेन लैंडिग की अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी ने इस पर ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पार्टी ने ट्वीट में लिखा, ‘पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दिनांक 4 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को मुरादाबाद में एक समारोह में सम्मिलित होना था लेकिन योगी सरकार प्लेन को लैंड होने की अनुमति नहीं दे रही है। यह बेहद निंदनीय कृत्य है। भाजपा के अहंकार का जल्द होगा अंत!’

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *