जेनी प्रकरण पर गरमाई सियासत, महेंद्र भट्ट बोले- मेरा सवाल गलत नहीं, डीएनए जांच को भी तैयार
Dehradun: जेनी प्रकरण को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उनका सवाल गलत नहीं था। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि जेनी के बच्चे का पिता कौन है। पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत डीएनए जांच कराने की बात कर रहे हैं तो वह खुद भी डीएनए जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या हरक सिंह रावत दोबारा डीएनए जांच करवाएंगे?
