Sat. Jul 25th, 2026

दो दिन प्रदेश से बढ़ेगी गर्मी

Dehradun: उत्तराखंड में अब मौसम साफ है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिली है। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो अब उत्तराखंड में मानसून कमजोर पड़ने लगा है। अगले दो दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। जिसके चलते मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी सताएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड से 30 सितंबर को मानसून की विदाई होगी। हालांकि अक्तूबर महीने की शुरुआत में कुमाऊं के जिले पिथौरागढ़, चंपावत और नौनीताल के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *