Sat. Feb 7th, 2026

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुले

Dehradun: चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह चार बजे विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस मौके पर 500 से ज्यादा श्रद्धालु पावन पल के साक्षी बने। कपाट खुलते ही मंदिर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया है।

शुक्रवार को शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ भगवान की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए पुंग बुग्याल पहुंची थी। इसके बाद शनिवार देर शाम को ही भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली अपने मंदिर में पहुंच गई थी। शनिवार सुबह पुजारी सुनील तिवारी ने भगवान रुद्रनाथ की पूजा-अर्चना और आरती की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *