Sun. Dec 21st, 2025

गंगोत्री हाईवे पर धरासू में भूस्खलन बना नासूर, वैकल्पिक मार्ग के लिए प्रशासन ने शुरू की कवायद

Dehradun: इस मानसून सीजन में धरासू के पास लगातार हो रहा भूस्खलन गंगोत्री हाईवे के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है। बृहस्पतिवार को भूस्खलन के कारण मलबा और बोल्डर आने से हाईवे करीब 6 घंटे तक बंद रहा जिससे यात्रियों और वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस सीजन में यह समस्या हर दिन की हो गई है जिससे आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।

बुधवार को हाईवे 10 घंटे तक बंद रहा था जिसमें सैकड़ों यात्रियों के साथ दो एंबुलेंस भी फंसी रहीं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्थलीय निरीक्षण किया और मानसून सीजन के लिए एक वैकल्पिक मार्ग पर विचार किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *