भाजपा के प्रभारी, सह प्रभारी आज दून में, संगठन पदाधिकारियों की बैठक
Dehradun: भाजपा के प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज शुक्रवार को देहरादून में बैठक लेंगे। यहां संगठनात्मक बैठक के बाद आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर उनका प्रवास भी शुरू होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को पहले संगठन पदाधिकारियों की बैठक होगी।
महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा भी हाल ही में यहां आए थे। वह लगातार प्रदेश के अलग-अलग संगठनात्मक जिलों में जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी वे टिहरी में थे। इसके बाद लगातार उनके भी अलग-अलग कार्यक्रम प्रदेशभर में होंगे।
