भारत ने रचा इतिहास! महिला विश्व कप फाइनल का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया
Dehradun: भारत ने 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 298/7 रन बनाकर इतिहास रच दिया। यह किसी भी विश्व कप फाइनल में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है और ओवरऑल महिला वनडे विश्व कप फाइनल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे ऊपर केवल 2022 में ऑस्ट्रेलिया का इंग्लैंड के खिलाफ 356/5 का स्कोर है, जो अब तक का सर्वोच्च स्कोर है।
