Fri. Oct 16th, 2026

उत्तराखंड महिला आयोग ने लिया संज्ञान, अध्यक्ष ने की मंत्री से मुलाकात

Dehradun: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े कथित पारिवारिक विवाद, मानसिक प्रताड़ना और वायरल वीडियो प्रकरण का उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने पुलिस प्रशासन को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने अस्पताल पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉ. गीता खन्ना सहित उपचार कर रहे अन्य चिकित्सकों से भी मंत्री की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही चिकित्सकों से बेहतर उपचार और उचित निगरानी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *