पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा को बताया रावण का वंशज
Dehradun: मालरोड में पूर्व सीएम हरीश रावत ने पत्रकारों से बातचीत में भाजपा पर जोरदार तंज कसा। उन्हाेंने कहा कि भाजपा के लोग रावण के वंशज हैं। ये अहंकार के साथ अपनी बात कहते हैं। हे लोकतंत्र के देवता कभी हमारे संघर्ष के साथ भी न्याय करना। इनको भी ऐसा बेरोजगार बनाना जैसे बेरोजगार हम हैं। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि राज्य की सारी प्राइम लैंड भाजपा और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बेचने का काम किया है। आने वाले समय में उत्तराखंडियों के हाथ एक खोखला उत्तराखंड रह जाएगा।
