Fri. Feb 6th, 2026

चार साल में 28 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

Dehradun: प्रदेश में साढ़े चार साल में 28 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार सभी रिक्त पदों को भरने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम ने कहा कि सरकार के 54 महीनों के कार्यकाल (जुलाई 2021 से अब तक) में सरकार ने 28,500 से अधिक युवाओं को विभिन्न विभागों में स्थायी सरकारी नियुक्तियां प्रदान की गई हैं। आंकड़ों के अनुसार, यह प्रति माह औसतन 518 युवाओं को नौकरी देने का सफल प्रयास रहा है। भर्ती प्रक्रियाओं में निष्पक्षता लाने के लिए फरवरी 2023 में लागू किए गए देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून के बाद भर्ती परीक्षाओं में तेजी आई है। अब जो प्रक्रिया पहले 2-3 साल लेती थी, वह एक साल के भीतर पूरी हो रही है।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार केवल राज्य तक सीमित नहीं। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के जरिए युवाओं को जापान और जर्मनी जैसे देशों में नर्सिंग और ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में रोजगार दिलाया जा रहा है। अब तक 37 युवाओं को जापान में नौकरी मिल चुकी है। कहा कि सरकार रिक्त पदों को भरने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *