Fri. Apr 24th, 2026

गृह सचिव के खिलाफ कैट में अवमानना याचिका दाखिल

Dehradun: आईपीएस अरुण मोहन जोशी और नीरू गर्ग के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति आदेश पर लगाई गई केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) की रोक के आदेश का गृह विभाग ने पालन नहीं किया है। इसके चलते अब आईपीएस अरुण मोहन जोशी की ओर से शुक्रवार को कैट में गृह सचिव शैलेश बगौली के खिलाफ अवमानना याचिका दाखिल की है।

कैट की पीठ इस मामले में सात मई को सुनवाई करेगी। दोनों वरिष्ठ अधिकारी इस वक्त आईजी रैंक पर हैं। गत पांच मार्च को केंद्र सरकार ने दोनों अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बुलाने के आदेश जारी किए थे।

इनमें आईजी नीरू गर्ग को आईटीबीपी और अरुण मोहन जोशी को बीएसएफ में डीआईजी पद पर प्रतिनियुक्ति देने का फैसला किया था। अगले ही दिन राज्य सरकार ने दोनों अधिकारियों को कार्यमुक्त भी कर दिया। इसके विरोध में ये अधिकारी हाईकोर्ट चले गए मगर वहां से उन्होंने कैट जाने की सलाह दी गई।

इस पर अधिकारियों ने कैट में मामले को उठाया तो गत सात अप्रैल को कैट ने दोनों अधिकारियों को राहत देते हुए प्रतिनियुक्ति पर रोक लगाते हुए अपना पक्ष रखने के लिए चार सप्ताह का समय दिया। कैट के इस आदेश पर गृह विभाग ने कोई निर्णय नहीं लिया। ऐसे में अब आईपीएस अरुण मोहन जोशी की ओर से कैट में अवमानना याचिका दाखिल की गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *