तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट 6 नवंबर को शीतकाल के लिए होंगे बंद
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट आगामी छह नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। विजयदशमी पर्व पर मक्कूमठ स्थित मर्कटेश्वर मंदिर में पंचांग गणना के अनुसार कपाट बंद होने की तिथि घोषित की गई।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 6 नवंबर को कपाट बंद होने के बाद भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंचेगी। 7 नवंबर को डोली भनकुन पहुंचेगी, जबकि 8 नवंबर को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल मर्कटेश्वर मंदिर, मक्कूमठ में विराजमान होगी। यहां शीतकाल के दौरान भगवान तुंगनाथ की पूजा-अर्चना संपन्न की जाएगी।
