Mon. May 18th, 2026

विक्रम शर्मा हत्याकांड; झारखंड पहुंची दून पुलिस, एक लाख के ईनामी आरोपी के घर की कुर्की

Dehradun: चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे अपराधियों पर दून पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। कोतवाली डालनवाला पुलिस ने झारखंड पहुंचकर एक लाख रुपये के ईनामी आरोपी आकाश कुमार के घर की कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कुर्की वारंट लेने की प्रक्रिया चल रही है।

13 फरवरी 2026 को सिल्वर सिटी, राजपुर रोड स्थित जिम के बाहर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद थाना डालनवाला में हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या में झारखंड से आए बदमाश शामिल थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीमें झारखंड, बिहार और अन्य राज्यों में लगातार दबिश दे रही थीं। जांच में कुल आठ आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि छह आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अदालत से वारंट और कुर्की आदेश भी प्राप्त किए गए। एसपी सिटी प्रमोद कुमार के अनुसार फरार आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद सभी छह आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *