Wed. May 20th, 2026

पैनेसिया अस्पताल में आग; स्वास्थ्य मंत्री ने किया निरीक्षण

Dehradun: सरकार ने पैनेसिया अस्पताल में आगजनी की घाटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा मानकों को पूरा न करने वाले अस्पतालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

पैनेसिया अस्पताल में आग की घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने आग लगने के कारणों के बारे में पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। आगजनी में घायल मरीजों व पुलिस कर्मियों का कैलाश अस्पताल में हालचाल जाना। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, पैनेसिया अस्पताल में अग्निकांड पर सरकार सख्त है और दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आगजनी की मजिस्ट्रेटी जांच के लिए जिलाधिकारी देहरादून को आदेश दिए गए। जांच में दोषी पाए जाने वालों को कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मानकों को पूरा न करने वाले अस्पतालों की जांच के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, विपरीत परिस्थितियों में पुलिस, प्रशासन, फायर सर्विस एवं स्वास्थ्य विभाग ने तत्परता व साहस के साथ राहत व बचाव कार्य किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *