Sun. Jun 28th, 2026

रुड़की पहुंचे सीएम, भाजपा कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम मोदी के ‘मन की बात’

Roorkee: सीएम पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे। वहां मौजूद वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

यहां मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना। ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और देश के कोने-कोने में छिपी प्रतिभाओं को मंच देने का एक अनूठा माध्यम है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *