Mon. Aug 17th, 2026

राजकीय महाविद्यालयों में आयोजित होंगे प्रवेशोत्सव, NCC-NSS इकाई और नशा मुक्ति अभियान चलाए जाएंगे

Dehradun: उत्तराखंड के सभी राजकीय महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र से प्रवेशोत्सव आयोजित किए जाएंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास में हुई समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। इस दौरान महाविद्यालयों में एनसीसी, एनएसएस और रोवर रेंजर्स की इकाइयां भी स्थापित होंगी, साथ ही नशा मुक्ति अभियान भी चलाए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवेशोत्सव में नए छात्रों का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि इससे छात्रों में उच्च शिक्षा के प्रति विश्वास पैदा होगा। उन्होंने बताया कि मानक पूरे होने पर महाविद्यालयों में एनसीसी, एनएसएस या रोवर रेंजर में से किसी एक इकाई की स्थापना की जाएगी। प्रत्येक छात्र-छात्रा को इनमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए महाविद्यालय स्तर पर कार्यशालाएं होंगी। विकसित भारत-2047 विषय पर भी गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। बैठक में शिक्षा मंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक को सभी प्राचार्यों को इस संबंध में निर्देश देने को कहा। बैठक में अपर सचिव उच्च शिक्षा मनुज गोयल, निदेशक उच्च शिक्षा वीएन. खाली, संयुक्त सचिव प्रदीप नौटियाल, संयुक्त निदेशक संगीता गुप्ता, उप सचिव दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *