Fri. Aug 21st, 2026

दावे-आपत्तियों के निस्तारण पर रहेगी नौ IAS-PCS अधिकारियों की नजर

Dehradun: उत्तराखंड में चल रहे एसआईआर के तहत दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया की मॉनिटरिंग के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रशासनिक सेवा के नौ आईएएस / पीसीएस अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड द्वारा जारी आदेश के अनुसार हरिद्वार जनपद में डॉ. संदीप तिवारी, श्री ललित नारायण मिश्र, श्री नन्द कुमार और श्री गोपाल राम बिनवाल को पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया गया है। नैनीताल जनपद में संजय कुमार एवं श्री विनीत तोमर और ऊधम सिंह नगर जनपद में प्रकाश चन्द्र दुम्का, जय किशन एवं दिवेश शाशनी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पर्यवेक्षण अधिकारियों द्वारा संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया, जिसमें नोटिस वितरण, तामीली एवं सुनवाई की निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी।
इन अधिकारियों को अपने दैनिक निरीक्षण की आख्या संबंधित मण्डलायुक्त के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को सप्ताह में दो बार प्रस्तुत करनी होगी। आदेश के अनुसार निर्धारित पुनरीक्षण अवधि तक नामित अधिकारी आयोग के नियंत्रण, पर्यवेक्षण एवं अनुशासन के अधीन रहेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *