Sat. Sep 19th, 2026

जेन-जी की सोच ने खींचा सीएम धामी का ध्यान, युवाओं ने बड़ी चुनौतियों को लेकर दिए सुझाव

Dehradun: मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में विकसित उत्तराखंड विजन के लिए जेन-जी सोच की धामी सरकार भी कायल हुई है। युवओं ने उत्तराखंड राज्य की सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरण, रोजगार, मानव-वन्य जीव संघर्ष, पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ कृत्रिम बुद्धिमता(एआई) पर सरकार को नए आइडिया दिए।
लैंसडोन के आदित्य भारद्वाज ने प्रदेश में मानव-वन जीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रदेश में गुलदार, भालूओं के हमले से घटनाएं हो रही है। गुलदार के भय से स्कूलों में छुट्टी करनी पड़ती है। गांवों में लोग खेतों में काम करने से डर रहे हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को ऐसी योजना बनानी चाहिए, जिससे घटनाएं कम हो सकें।

चंपावत की यामिनी ने सुझाव दिया कि वर्तमान में सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज को बढ़ावा देने के लिए योजना बनाई चाहिए। पौड़ी की श्रुति रावत ने सरकार को सुझाव दिया कि पर्वतमाला योजना के तहत प्रदेश के नए पर्यटक व धार्मिक स्थलों को रोपवे से जोड़ा जा रहा है। रोपवे योजना से स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार से कैसे जोड़ा जाएगा। देहरादून के सादुल कपूर ने एआई टेक्नोलॉजी तेजी से आगे बढ़ रही है। सरकार की सरकारी स्कूलों में भी एआई से संबंधित पाठ्यक्रम शुरू करने की कोई योजना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *