सीएम धामी ने दिया नशामुक्ति का संदेश,जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर
Dehradun: सीमांत गांव माणा से रविवार को सजग इंडिया की ओर से नशामुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अभियान को गंगा से गंगासागर और कश्मीर से कन्याकुमारी तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने कहा कि बदरीविशाल की भूमि से शुरू हुए इस अभियान को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
