Wed. Oct 7th, 2026

जनजागरूकता के लिए नई पहल, हर माह की 9 तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन

Dehradun: उत्तराखंड में भूकंप के प्रति आमजन को जागरूक करने और राज्य में स्थापित भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के सेंसर व सायरनों की कार्यप्रणाली का नियमित परीक्षण सुनिश्चित करने के लिए अब हर माह की नौ तारीख को सुबह 11 बजे राज्य में भूकंप का सायरन बजाया जाएगा। यह सायरन किसी वास्तविक भूकंप की सूचना नहीं होगा, बल्कि भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के नियमित परीक्षण और जनजागरूकता के उद्देश्य से बजाया जाएगा।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इस संबंध में आपदा प्रबंधन विभाग को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने देर शाम सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन के साथ बैठक कर इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने की रणनीति पर चर्चा की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *