कांग्रेस ने निकाला ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च: एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप, कार्यकर्ताओं में मारपीट
Dehradun: एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने हरिद्वार में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकाला। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।
मार्च की शुरुआत शिवमूर्ति से हुई और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए शहीद पार्क, कोतवाली हरिद्वार के सामने तक पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई और चुनाव आयुक्त के इस्तीफे व गिरफ्तारी की मांग की।
