Thu. Oct 8th, 2026

सीएम ने दी नाना पाटेकर दी श्रद्धांजलि, पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद, गांवों के विकास पर जोर

Haridwar: सिडकुल में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सेतु सम्मेलन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ गांवों के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर संवाद किया गया।

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कला और सिनेमा जगत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी गांवों की समस्याओं और विकास से जुड़े विषयों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और पंचायत प्रतिनिधियों के समन्वय से गांव के विकास की नई कहानी लिखी जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य गांव-गांव को और बेहतर बनाना है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ ही विकास योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि गांव के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके सहयोग से ग्रामीण विकास को नई गति दी जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *