तरुली गांव में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने मार डाला
श्रीनगर: श्रीनगर से करीब नौ किलोमीटर दूर खंडाह के समीप बछेली ग्रामसभा के तरुली गांव में गुलदार के हमले में 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में गुलदार की सक्रियता को लेकर भय बना हुआ है।
घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। देर शाम ग्रामीणों ने शव को अपने कब्जे में लिया। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों में गुलदार की मौजूदगी को लेकर चिंता बनी हुई है। घटना के देर शाम तक वन विभाग की टीम के मौके पर नहीं पहुंचने की बात भी सामने आई है।
