प्रदेश के 13 बहादुर बच्चों को हर साल मिलेगा बाल वीरता पुरस्कार
Dehradun: असाधारण साहस और वीरता का प्रदर्शन करने वाले उत्तराखंड के 13 बहादुर बच्चों को हर साल बाल वीरता पुरस्कार मिलेगा। धामी कैबिनेट ने मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी दी है। योजना के तहत इस तरह के बच्चों को 51000 रुपये का पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और पदक दिया जाएगा।
