Mon. Oct 12th, 2026

डॉ. ढाल सिंह बिसेन प्रदेश के नए राज्यपाल नियुक्त, आयुर्वेद व होम्योपैथी चिकित्सा में हैं माहिर

Dehradun: मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद डॉ.ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आयुर्वेद-होम्योपैथी चिकित्सा के माहिर डॉ.बिसेन किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह जल्द अपना कार्यभार संभालेंगे।

मूल रूप से मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पिपरिया गांव में 14 मई 1952 को जन्मे डॉ.ढाल सिंह बिसेन पेशे से आयुर्वेद एवं होम्योपैथी के चिकित्सक रहे हैं। चिकित्सा क्षेत्र से निकलकर उन्होंने राजनीति में लंबा और सफर तय किया है। वे मध्य प्रदेश की राजनीति के एक स्थापित स्तंभ रहे हैं। डॉ.बिसेन ने वर्ष 1990 में पहली बार विधायक बनने के बाद 1993, 1998 और 2003 में भी विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *