अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने की रिहर्सल
Dehradun: गृह मंत्री अमित शाह कल देहरादून दौरे पर पहुंचेंगे। वह सुबह करीब 10:55 बजे दिल्ली से विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। देहरादून एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद अमित शाह हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना होंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
