Thu. Nov 12th, 2026

चारधाम यात्रा के बाद शीतकालीन दर्शन के लिए भी होगा पंजीकरण, पहली बार व्यवस्था लागू करने की तैयारी

Dehradun: चारधाम यात्रा की तर्ज पर अब शीतकालीन यात्रा के लिए पंजीकरण व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। इससे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की जानकारी पर्यटन व प्रशासन के पास होगी और शीतकाल यात्रा का डाटा तैयार होगा। चारधाम यात्रा में गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो गए हैं।

16 नवंबर को बदरीनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही यात्रा छह माह के लिए स्थगित हो जाएगी। शीतकाल में चारधामों की पूजा-अर्चना प्रवास स्थलों पर होती है, जहां पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना व दर्शन कर सकेंगे। बाबा केदार की पंचमुखी डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होती है। जबकि गंगोत्री की मुखबा, यमुनोत्री की खरसाली और भगवान बदरीविशाल के कपाट बंद होने के बाद शंकराचार्य की गद्दी नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ और उद्दव जी की पांडुकेश्वर में पूजा-अर्चना होती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8 दिसंबर 2024 को ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ शीतकालीन यात्रा की शुरूआत की थी। वर्ष 2024 में 73 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधामों के प्रवास स्थलों पर दर्शन किए जबकि 2025 में 50 हजार से अधिक श्रद्धालु आए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *