प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची, शुरू होने जा रहा है विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण
Dehradun: उत्तराखंड की ड्राफ्ट मतदाता सूची 12 नवंबर को जारी होगी। इसके साथ ही प्रदेश में आयोग का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं, कोई व्यक्तिगत मतदाता एक माह में अधिकतम पांच फॉर्म-7 आपत्ति करा सकेगा।
चार जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। दावों एवं आपत्तियों की पूरी अवधि के दौरान किसी आक्षेपकर्ता के रूप में मतदाता की ओर से अधिकतम 10 फॉर्म-7 आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं। मतदाता सूची के सतत अद्यतन की अवधि के दौरान किसी व्यक्तिगत मतदाता की ओर से प्रति माह अधिकतम पांच फॉर्म-7 आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
