प्रशासन की अनुमति और मौसम की मार, एक लाख घरों में पीएनजी का इंतजार, सितंबर के बाद से फिर काम बंद
Dehradun: मौसम खराब तो कभी काम करने के लिए अनुमति नहीं मिलने की वजह से देहरादून के एक लाख घरों में पाइप्ड लाइन नेचुरल गैस पीएनजी का इंतजार हो रहा है। प्रशासन के सामने जहां सड़क खराब होने और यातायात सहित अन्य समस्याएं दून में खुदाई के लिए अनुमति देने में आड़े आती है तो गेल की ओर से भी अनुमति मिलने के बाद धीमी गति से काम करने और ज्यादातर समय अनुमति नहीं मिलना पीएनजी पहुंचाने में बड़ी बाधा है। बड़ा सवाल यह है कि पीएनजी का इंतजार कर रहे एक लाख घरों में आखिर कब पीएनजी पहुंचेगी।
दून में पीएनजी पाइपलाइन में सबसे बड़ी बाधा मौसम है। जून से लेकर सितंबर तक करीब चार-पांच महीने तक मानसून में यहां प्रशासन की ओर से खुदाई की अनुमति बंद कर दी जाती है। इसके बाद सितंबर के आसपास मौसम को देखकर अनुमति दी जाती है लेकिन वह भी एक या दो महीने की।
