दून में बनी के9 वज्र तोप की आंख, दिन और रात में साधेगी सटीक निशाना, 21 साइट की पहली खेप रवाना
Dehradun: देश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देहरादून ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड की देहरादून स्थित आयुध निर्माणी (ओएफडी) में सीएम3 एमआर डायरेक्ट फायरिंग साइट का उत्पादन शुरू हो गया है। 21 साइट की पहली खेप बुधवार को दून से सूरत (गुजरात) के हजीरा के लिए रवाना की गई। इन साइट उपकरणों को सेल्फ प्रोपेल्ड के9 वज्र तोपों पर लगाया जाएगा। इनसे दिन और रात दोनों समय दुश्मनों पर सटीक निशाना साधा जा सकता है।
शर्मिष्ठा कौल शर्मा ने बताया कि अक्तूबर के अंत में चंडीगढ़ से के-9 वज्र कार्यक्रम के लिए इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम (आईएनएस) की पहली खेप रवाना की गई थी। अब देहरादून से सीएम3 एमआर डायरेक्ट फायरिंग साइटों का पहला बैच भेजा गया है। दोनों उपलब्धियां के-9 वज्र परियोजना में इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड की बढ़ती भूमिका को दर्शाती हैं।
