Dehradun: उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दल ने 18 प्रत्याशियों की सूची तैयार की है। पांच दिसंबर को संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद प्रत्याशियों के नामों की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के मुताबिक, पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के बुनियादी और ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। इनमें गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, मूल निवास, जल-जंगल-जमीन, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार और उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे।