Sat. Sep 5th, 2026

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान अब कुमाऊं में खोलने की तैयारी

Dehradun: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान अब कुमाऊं में खोलने की तैयारी है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आयुष मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर संस्थान को ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में स्थापित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की है।

बैठक में मुख्य सचिव ने उत्तराखंड में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) की स्थापना के लिए मजबूती से पक्ष रखा। उन्होंने आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कोटचा को राज्य सरकार की ओर से संस्थान की स्थापना के लिए सभी आवश्यक तैयारियों व उपलब्ध संसाधनों की जानकारी देने के साथ राज्य के प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।

कहा कि उत्तराखंड आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की समृद्ध परंपरा वाला राज्य है। ऋषिकेश विश्व की योग राजधानी के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। राज्य में आयुर्वेद चिकित्सा एवं शिक्षा का मजबूत आधार मौजूद है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से संस्थान की स्थापना के लिए ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा स्थित खुरपिया फार्म में 50 एकड़ जमीन चिन्हित कर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। यह जमीन सभी निर्धारित मानकों के अनुरूप और विवाद रहित है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *