Sat. Jul 27th, 2024

मेरा बूथ सबसे मजबूत को लेकर भाजपा की बैठक

समिति सत्यापन अभियान को लेकर हुई बैठक में गहन मंत्रणा

2022 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा एक्शन मोड में

वाचस्पति रयाल

नरेंद्र नगर। आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी बूथ लेवल पर पार्टी को सशक्त करने के उद्देश्य से जबरदस्त तैयारियों में जुट गई है।
भारतीय जनता पार्टी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत स्लोगन देकर जमीनी स्तर पर कार्य करना शुरू कर दिया है।
इस कार्यक्रम के तहत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीति-रीति और जनहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभी से अभियान प्रारंभ कर दिया है। मेघा आंचल रिसोर्ट आगराखाल में आहूत भाजपा मंडल नरेंद्रनगर की बैठक में बूथ समिति- सत्यापन व शक्ति केंद्रों के संबंध में गहन विचार-विमर्श के बाद लिए गये ठोस निर्णयों को कार्य रूप में परिणित करने का सभी ने संकल्प लिया।
मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी के अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में मंडल के 4 शक्ति केंद्रों का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है।
शेष सभी शक्ति केंद्रों का सत्यापन कार्य भी जल्दी करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष के अलावा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजपाल पुंडीर, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी,जिला पंचायत सदस्य दयाल सिंह रावत, जिला महामंत्री अनु0 मोर्चा प्रेम टम्टा,युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज सिंह, मंडल महामंत्री हरेंद्र नेगी आदि उपस्थित थे। आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मध्यनज़र अपना बूथ सबसे मजबूत पर चर्चा की गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *