Sun. Sep 8th, 2024

बेतालघाट में भाजपा की एक दिवसीय बूथ सत्यापन कार्यशाला आयोजित

हिमानी बोहरा

बेतालघाट। भाजपा मंडल बेतालघाट में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर एक दिवसीय बूथ सत्यापन मंडल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बूथ सत्यापन का कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा की अध्यक्षता में हुई। साथ ही मंडल अध्यक्ष व बेतालघाट मंडल के प्रभारी हरीश भट्ट व अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश आर्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश आर्या का अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार व अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री लता लोहिया, अनुसूचित मोर्चा के उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार व समस्त टीम और पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मंडल प्रभारी हरीश भट्ट ने हर बूथ में सत्यापन कार्यक्रम की योजना बनाई। सभी बूथों के लिए संयोजक और सह संयोजक की टीम भी बनाई गई विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्तावो से कमर कस लेने का आह्वान किया। और हर बूथ को मजबूत करने का आह्वाहन किया।

महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा बेतालघाट मंडल प्रभारी प्रगति जैन का महिला मोर्चा द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही अनुसूचित मोर्चा मंडल बेतालघाट के प्रभारी यशपाल आर्य का मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया व मंडल बेतालघाट के पूर्व मंडल अध्यक्ष व शक्ति केंद्रों के संयोजक मंडल के सभी पदाधिकारी महिला मोर्चा की अध्यक्ष महामंत्री युवा मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री किसान मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष वह महामंत्री सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *