Sat. Jul 27th, 2024

रनसाली रेंज की कार्यवाही से वन अपराधियों में हड़कंप

वन अपराधियों पर तराई पूर्वी वन प्रभाग का शिकंजा

वांछित अभियुक्त को वन टीम ने किया गिरफ्तार

मुजाहिद अली

सितारगंज। रनसाली रेंज तराई पूर्वी वन प्रभाग की टीम ने बुधवार को वांछित शातिर अभियुक्त छिन्दर सि्ह s/o दर्शन सिंह निवासी पहसैनी को गिरफ्तार कर लिया है।जिसके बाद वन टीम ने न्यायालय खटीमा में पेश किया जिसके बाद न्यायालय के निर्देश पर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

आपको बता दें कि बीते 20 अगस्त को मलकीत सिंह पुत्र इकबाल सिंह निवासी पहसैनी को जेल भेजा गया था। पकड़ा गया अभियुक्त छिन्दर सिंह इसी अपराध के साथ साथ अन्य 8 वन अपराधों का वांछित अभियुक्त था।गौरतलब है कि छिन्दर सिंह पुत्र दर्शन सिंह रनसाली रेंज का हिस्टरीशीटर भी है छिन्दर सिंह के खिलाफ सन 2006 से 2021 तक 9 मुकदमे दर्ज हैं। इतने मुकदमे दर्ज होने के बाद भी शातिर छिन्दर सिंह आज तक कानून के शिकंजे से बाहर था। पहली बार वन टीम द्वारा पकडा गया है। संगठित अपराध का मुख्य सरगना इदका पिता दर्शन सिंह पुत्र भगवान सिंह व इसका भाई गुरमेज सिंह पुत्र दर्शन सिंह अभी भी घर से फ़रार हैं। वन क्षेत्राधिकारी रनसाली प्रदीप धौलाखण्डी ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी त० पू० वन प्रभाग हल्द्वानी संदीप कुमार के निर्देशन में वन अपराधों पर लगाम कसी जा रही है व वन अपराध में शामिल किसी भी अभियुक्त को नहीं बख्शा जाएगा।
वांछित को गिरफ्तार करने वाली टीम में कूनाल बिष्ट उप राजिक राकेश पन्त वन दरोगा, गजेन्द्र बिष्ट,श्री भूपाल सिंह ,गोविंद सिंह कोरंग‍ा, लाल सिंह नेगी वन बीट अधिकारी ,विनोद मेहता आदि शामिल थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *